सिवान: आभूषण लूट कांड मामले में पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार 750 ग्राम सोना बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित अर्चना ज्वेलर्स में 20 सितंबर की देर संध्या हथियार के बल पर आधा दर्जन से अधिक अपराधियों द्वारा स्वर्ण ब्यवसाई को गोली मारकर की गई लूट के मामले में पुलिस ने 750 ग्राम सोना सहित छह अपराधियो को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियांय गांव निवासी भगवान यादव का पुत्र संदीप कुमार, मनिराज यादव का पुत्र भगवान यादव ,बरहनी गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र रंजन कुमार यादव, रामनगर निवासी ईश्वर दयाल का पुत्र कुंदन कुमार उर्फ रवि, बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिलसंडी गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह का पुत्र प्रवीण कुमार उर्फ दीपू और गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रामनारायण राय का पुत्र राजू राय के रूप में की गई.

इस संबंध में पुलिस कप्तान डॉ अभिनव कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुई लूट कांड मामले में शामिल छह अपराधियों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से की गई है. वहीं अपराधियों के पास से 750 ग्राम सोना भी बरामद की गई है .साथ ही एक एक नाली बंदूक, एक एक स्प्लेंडर बाइक और तीन मोबाइल जप्त की गई है. इधर उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.हालांकि अब तक पूरा माल बरामद नहीं हो सका है. इसके लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही अन्य जरूरतों की बरामदगी हो जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026