परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय के सिसवन ढाला के दक्षिणी छोर पर स्थित लक्ष्मीपुर मोहल्ले में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 17 जनवरी से कलश यात्रा के साथ शुरू की जाएगी. जिसका समापन 20 जनवरी को होगी. जहां प्रत्येक दिन सुबह 7:00 से 10:00 तक यज्ञ एवं संध्या 5:00 से 8:00 तक कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा. बताते चलें कि 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सुसंपन्न करने के लिए लक्ष्मीपुर मोहल्ला स्थित मैदान में भूमि पूजन किया गया.
भूमि पूजन का मुख्य जजमान सुभाष चंद्र पांडे वह& पत्नी गीता देवी थी. यज्ञ का ध्वजारोहण अवकाश प्राप्त इंस्पेक्टर सत्यदेव सिंह ने किया .जजमान का तिलक चंदन जिला संयोजक प्रमोद रंजन गिरि ने किया. मुख्य रूप से अर्जुन यादव, हरेंद्र सिंह, किशोर यादव, सुशील सिंह तथा महिलाओं में प्रमिला देवी ,चंद्रावती देवी, अर्चना देवी, रीना केसरी ,मुन्नी देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…