सिवान: विशेष अभियान में 32 गिरफ्तार, 30 भेजे गए जेल

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के आदेश पर रविवार को जिले में विशेष अभियान चलाया गया। एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभियान के दौरान 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 30 को जेल भेज गया और दो को पुलिस बांड पर छोड़ दिया गया। इस दौरान हत्या के प्रयास के कांड में एक, विविध कांडो में 18, वारंट में दस, एससी एसटी कांड में एक, शराब के कांड में 14 गिरफ्तारी की गई।

वही 36 लीटर देशी एवं 391 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। इस दौरान नौ वारंट का निष्पादन किया गया। साथ ही कुर्की का निष्पादन पांच एवं दो बाइक, आटो एक व 50 हजार रुपया बरामद किया गया। बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर व पुलिस टीम रात भर छापेमारी में जुटी रही। सदर एसडीपीओ और महाराजगंज एसडीपीओ भी छापेमारी में लगे रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026