परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर भारी मात्र में शराब के साथ नौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांच वाहनों को भी जब्त किया है। मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर नहर पुल एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर से 189 लीटर देशी एवं 111.6 लीटर विदेशी शराब के साथ नौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों में मैरवा थाना क्षेत्र के सुमरेपुर निवासी संतलाल कुमार सिंह, आंदर के सूर्यजीत यादव, मैरवा के विशाल कुमार राजभर, गजेंद्र यादव, हुसैनगंज के शैलेश कुमार चौधरी, मैरवा के आकाश कुमार, मनीष कुमार, हुसैनगंज के विजय कुमार यादव एवं जामो के रामचंद्र राय शामिल हैं। वहीं इनके पास से एक कार एवं चार बाइक बरामद किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026