सिवान: महासती राणी सती दादी का 35वां शरद महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

✍️ परवेज अख्तर/सिवान:
सिवान के श्रद्धानंद बाजार स्थित काली दुर्गा मार्केट में नारायण मंडल सह दादी युवा परिवार के तत्वावधान में शनिवार को महासती राणी सती दादी का 35वां शरद महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दादी युवा परिवार द्वारा शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे से फतेहपुर स्थित दादी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा अस्पताल रोड, दरबार रोड, जेपी चौक होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। महिलाएं अपने हाथों में झंडा लिए माता की अराधना में लीन थीं। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर 24 घंटे अखंड ज्योति जलाई गई।

वहीं रात्रि में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम कोलकाता से आई स्वाति अग्रवाल द्वारा किया गया। मंगलपाठ एवं भजन के उपरांत दादी की महाआरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। नारायण मंडल के सदस्य राजीव कुमार झुनझुन वाला ने बताया कि प्रभात फेरी में झांकी भी प्रस्तुत की गई। दादी को छप्पन भोग भी लगाया गया। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कैलाश प्रसाद झुनझुनवाला, राजीव कुमार झुनझुनवाला, आनंद गोल्यान, आलम गोल्यान, राजकुमार खेमका, रविशंकर नागलिया, प्रिंस कुमार झुनझुनवाला सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026