✍️ परवेज अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के एमएम कालोनी स्थित मो. अरशद एजाज के बंद घर पर शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने नौ राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान किसी प्रकार के जान माल की क्षति नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटना स्थल से नौ गोली का खोखा बरामद किया है।घटना की जांच के लिए एसपी ने इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया है।वहीं पीड़ित एजाज के अनुसार उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है।
मो. अशरद एजाज जमीन खरीद फरोख्त का काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार भूमि खरीद फरोख्त से संबंधित रुपये का विवाद है। मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मो. अरशद एजाज पेशे से भूमि खरीद फरोख्त का काम करते हैं। इनके बंद घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया कि टीम का गठन कर दिया गया है। सीसी कैमरा के फुटेज से बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए गए हैं, जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…