सिवान: जिले में दो दिनों में हुई 39.19 एमएम वर्षा, जगह-जगह जलमाव से बढ़ी परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: मानसून आने के बाद जिले में वर्षा का दौर जारी है। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र पानी-पानी हो गया है। वहीं मौसम सुहाना हो जाने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली है। जिला सांख्यिकी विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों में जिले में औसत 39.19 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा होने से जगह-जगह जल-जमाव की स्थिति बन गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक वर्षा 78.6 एमएम भगवानपुर हाट प्रखंड में व सबसे कम पांच एमएम वर्षा दरौली में हुई है।

नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से बनी जलजमाव की समस्या :

वर्षा का असर सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। कारण कि शहर की अधिकांश मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया है। गली मोहल्लों की स्थिति तो नारकीय हो गई है। शहर में जो नए क्षेत्र शामिल हुए हैं वहां तो घर से बाहर भी कदम रखना मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा जलजमाव से दूर करने की प्लानिंग बरसात से पहले नहीं की गई। इसका नतीजा मानसून शुरू होने के बाद शहर के लोग भुगत रहे हैं। शहर के सभी गली-मोहल्ले और मुख्य सड़कों पर भी जलजमाव की स्थिति है। शहर के अस्पताल रोड, बबुनिया रोड, सिसवन मोड़, डीएवी मोड़ से शांति वट वृक्ष, पुरानी किला रोड, शहीद इस्माइल तकिया रोड, तेलहट्टा बाजार रोड सहित अन्य मुख्य सड़कों पर जलजमाव से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा नालियों की सफाई व्यवस्था नहीं कराई गई है। इस वजह से बारिश का पानी नालियों के माध्यम से बाहर नहीं निकल रहा है। नतीजतन सभी जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026