परवेज अख्तर/सिवान: शहर के श्रीनगर स्थित टीवीएस एजेंसी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जुल्फिकार अली उर्फ मिठ्ठू बाबू व रहमतुल्लाह अंसारी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान सर्वसम्मति से तीन जुलाई को शहर के टाउन हाल में बाबा-ए-कौम अब्दुल कयूम अंसारी व कैप्टन वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाने का निर्णय लेते हुए तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पसमांदा एकता मंच के तत्वाधान में किया जाएगा।
बताया कि जयंती समारोह की अध्यक्षता जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रहमतुल्लाह अंसारी करेंगे। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर मुख्य वक्ता व मंत्री इसराइल मंसूरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक में आरएलजेडी जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान, शिब्बू शम्स, समाजसेवी श्रीनिवास यादव, फरीद अंसारी, जिशु अंसारी, इसहाक अंसारी, मोहम्मद अली, शौकत रंगरेज, जहीर नट, करीम रिजवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…