परवेज अख्तर/सिवान: बिजली बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटने का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को भी शहर में 40 बिजली उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा व शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने किया।
अभय मौर्य ने बताया कि विद्युत विभाग की छापेमारी में पाया गया कि उक्त सभी उपभोक्ताओं पर 12.50 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। जबकि पांच लाख 85 हजार बकाया रखने वाले 22 उपभोक्ताओं को नोटिस दिया गया। जानकारी के अनुसार हरदिया मोड़ से सात, पाल नगर से छह, फतेहपुर से तीन, कसेरा टोली नौ, थाना रोड से तीन, पुरानी बजाजी से तीन एवं श्रीनगर से नौ उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटे गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…