परवेज अख्तर/सिवान: शहर के वरीय अधिवक्ता सुभाष्कर पांडेय के आवास पर गुरुवार को मालवीय विचार मंच के तत्वाधान में बैठक आयोजित किया गया। इसमें भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई। 25 दिसंबर को शहर के मालवीय चौक के पास स्थित मालवीय स्मारक पर इस जयंती समारोह का आयोजन होना है। सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही इस युग के आदर्श पुरुष भी थे।
वे भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृ भाषा तथा भारतमाता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस महामानव ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की उसमें उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिए तैयार करने की थी जो देश का मस्तक गौरव से ऊंचा कर सकें। बैठक में नागेंद्र मिश्रा, प्रो. अशोक प्रियम्बर, राजपूत मिश्रा, केदार सिंह, जितेंद्र प्रकाश द्विवेदी, उपेंद्र दुबे, बृजमोहन रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…