परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग-अलग जगह पर बुधवार को उत्पाद विभाग ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी की। जहां 42 लोगों को शराब बेचने और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि सचिव के आदेशानुसार अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की गई। जहां शराब बेचने वाले 26 तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि शराब पीने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान 72.88 लीटर विदेशी शराब, 73.9 लीटर देसी शराब एवं चुलाई शराब बरामद की गई है।
टीम द्वारा स्टेशन रोड, बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार, खुरी पाकर, जामो, बड़हरिया थाना क्षेत्र के बहादुर पुर, बड़हरिया, कइट टोला बाजार, बाबू हाता, मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा ढाला, मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनिया पुल, महाराजगंज के महम्मद पुर, भगवानपुर के बलहा, लकड़ीनवीगंज ख्वासपुर, आंदर के नारायणपुर, सराय ओपी के उखई, नौतन थाना क्षेत्र के साहपुर पुल, तरवारा बााजार, दरौली मोड़,जीबी नगर के मिश्रोलिया समेत अन्य इलाकों में छापेमारी की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…