परवेज अख्तर/सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शनिवार को एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल की पहचानछोटपुर निवासी अनिल यादव एवं गीता देवी के रूप में हुई।पहला मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एफसीआइ गोदाम समीप का है। अनिल यादव अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बाइक पर सवार होकर मैरवा से छोटपुर गांव आ रहे थे।
तभी एक पिकअप ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना सराय ओपी क्षेत्र के पीदेवी मोड़ की है। जहां एक बाइक सवार कुत्ता को बचने के क्रम में बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल की पहचान मखदुम सराय निवासी मदन कुमार के रूप में हुई। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…