परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पहली घटना बाईपास हाईवे की है जहां कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुंद्रिका राम, उमेश बैठा व शोभा कुमारी के रूप में हुई है. दूसरी घटना सीवान छपरा मुख्य मार्ग की है जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई.जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान दरौदा निवासी आशुतोष महतो व सूरज महतो के रूप में हुई है.पांचो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…