सिवान: धूमधाम से मना जिला का 51वां स्थापना दिवस

गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आमजनों को दी गई योजनाओं की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिला का 51वां स्थापना दिवस व देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की 139वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, सांसद कविता सिंह, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, एमएलसी विनोद जायसवाल, विरेंद्र नारायण यादव, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, नगर परिषद उपसभापति किरण गुप्ता ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सिवान की धरती पर क्रांतिकारियों व बुद्धिजीवियों की लंबी फेहरिस्त है। उन्होंने जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य करने और जिला को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने हेतु सरकार की सभी योजनाओं को ससमय आम नागरिक तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए जिलेवासियों को बधाई दी। वहीं देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के मौके पर कहा कि उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें राजेंद्र बाबू एवं देशरत्न कहकर बुलाया जाता था। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान सभी गणमान्य अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।

लगाए गए थे विभिन्न विभागों के स्टाल :

जिला स्थापना दिवस को लेकर गांधी मैदान परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी सहित गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टाल का शुभारंभ किया। साथ ही स्टालों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारियां भी ली। जानकारी के अनुसार इसमें जीविका द्वारा सतत जीविकाेपार्जन योजना, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा ट्राइसाइकिल एवं विभिन्न योजनाओं की जागरुकता से संबंधित स्टाल, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा, जल जीवन हरियाली से संबंधित स्टाल, जिला पंचायती राज विभाग द्वारा सोलर लाइट, जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित स्टाल, मद्य निषेध आबकारी विभाग द्वारा मद्य निषेध से संबंधित जागरुकता, बाल विकास परियोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि/उद्यान/आत्मा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित स्टाल, स्वास्थ्य, उद्योग विकास एवं कलस्टर से संबंधित, सड़क सुरक्षा व परिवहन विभाग की विभिन्न योजना, कल्याण व पंचायती राज विभाग से संबंधित स्टाल शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024