सिवान: स्थापना दिवस के दौरान लाभार्थियों को दिया गया विभिन्न योजनाओं का लाभ

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के 51वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया गया। इस दौरान राजस्व शाखा द्वारा 51 भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा का वितरण किया गया। वहीं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। जीविका द्वारा दो समूह को पांच करोड़ की राशि का चेक वितरण किया गया। वहीं सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा 42 लाभुकों के बीच मोटरयुक्त ट्राइ साईकिल/पारिवारिक लाभ का वितरण किया गया।

जिला खेल कार्यालय द्वारा चार खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क दुर्घटना में मददगार साबित होने को लेकर एक लाभुक को पुरस्कार राशि दी गई। जिला उद्योग केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पांच लाभुकों के बीच ऋण का वितरण किया गया। वहीं बैंकिंग शाखा द्वारा 17 लाभुक, कृषि विभाग द्वारा दाे किसान, बाल संरक्षण इकाई द्वारा दो कर्मियों, 67वीं बीपीएससी एवं सीटीईटी के चार सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं आइसीडीएस द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाली तीन कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। साथ ही सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026