परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग-अलग जगह पर उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी की। जहां 93 लोगों को शराब बेचने और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि सचिव के आदेशानुसार अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की गई। जहां शराब बेचने वाले 22 धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।
जबकि शराब पीने वाले 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही छापेमारी के दौरान 181 लीटर देशी शराब बरामद की गई। जबकि 56 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। टीम के द्वारा महाराजगंज के पोखरा, जीबी नगर के दीनदयाल, छोटका टोला, मंटू पोखरा, सीखरपुर, मुखाई, तरवारा, सराय, सब्जी मंडी, मोहन बाजार, चंद्रिका मोड़, लक्ष्मीपुर समेत अन्य इलाकों में छापेमारी की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…