परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सीवान मैरवा मुख्य मार्ग के बीच बंगरा गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जहां नगर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और देर शाम तक परिजनों को शव सौंप दिया। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ पांडे के रूप में हुआ है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीवान मैरवा मुख्य मार्ग के बीच बंगरा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने के लिए कुछ दूर तक उसका पीछा किया लेकिन तेज रफ्तार में चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। इधर परिवार में मौत की खबर सुनते ही सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा बिशुनपुरा गांव में करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्तिथि गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान रिसौरा बिशुनपुरा गांव निवासी सलाउद्दीन अंसारी के रूप में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार युवक घर के बाहर खुले तार को जोड़ रहा था उसी दौरान करंट लग गया जिससे स्तिथि गंभीर हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…