सिवान: 93 मामले आए जनता दरबार में, एक दर्जन का हुआ निष्पादन

परवेज अख्तर/सिवान: डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार में लोगों की समस्याओं सुनी और कई मामलों का निष्पादन भी किया। इस दौरान कुछ फरियादियों से कार्यालय कक्ष में समस्या सुनने के बाद वे बाहर निकलकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने 93 फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को इसके निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में सर्वाधिक भूमि विवाद, अतिक्रमण, मनरेगा, आंगनबाड़ी में बहाली, जमीन की नापी, बिजली, पेंशन आदि से संबंधित मामले छाए रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल, पक्की नली गली, जीविका समूह से संबंधित मामले भी आए। जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जनता दरबार के दौरान एक दर्जन मामालों का त्वरित निष्पादन किया गया। साथ ही अन्य मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। मौके पर अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं डीएम द्वारा कार्यालय कक्ष से बाहर आकर बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनने पर लोगों ने तारीफ भी की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026