सिवान: पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती समारोह को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर कला गांव में रविवार को पूर्व मंत्री डा. कृष्ण सिंह की जयंती समारोह की सफलता के लिए बैठक हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद डा. अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हुए। बैठक में पटना के कृष्ण मेमोरियल हाल में 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रथम मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह व संचालन पूर्व जिप सदस्य प्रदुमन राय ने की। राज्यसभा सांसद ने कहा कि वे सभी को न्योता देने आए हैं कि अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग पटना में आयोजित इस जयंती समारोह में शिरकत करें।

उन्होंने कहा कि कृष्ण बाबू जात-पात से ऊपर उठकर काम करते थे। वे जिस समाज से आते हैं उसी समाज के लोगों के पास सबसे अधिक भूमि थी, लेकिन वे बिहार के हित में जमींदारी उन्मूलन का काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डा. कृष्ण सिंह के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। मौके पर जिला परिषद सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रदुमन राय, पूर्व प्रमुख उषा देवी, महेश्वर सिंह, मृत्युंजय सिंह, धनंजय सिंह, रविशंकर प्रसाद, कमल देव नारायण शुक्ला, चमन, सुबोध सिंह, रजनीश सिंह, रजनीकांत सिंह, दीप नारायण सिंह, प्रमोद दुबे, लवलीन चौधुर, शैलेंद्र यादव, हबीबुर रहमान, यशवंत कुमार, मनोज कुमार सिंह, अर्जुन यादव, पंकज कुमार सिंह, मनोकामना सिंह आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026