परवेज अख्तर/सिवान: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना रेलवे ढाला के समीप सोमवार की दोपहर पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवती की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल सिवान लाया गया जहां डाक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि युवक को इलाज चल रहा था। मृतका की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव निवासी सुषमा कुमारी के रूप में की गई।
जबकि घायल गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के करपलिया गांव निवासी अनुपम कुमार है। अनुपम और सुषमा मौसेरी भाई-बहन थे। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अनुपम अपनी मौसी की पुत्री सुषमा कुमारी को लेकर गोपालगंज हथुआ स्थित गोपेश्वर कालेज में नामांकन कराने के लिए गया था। जहां नामांकन कराने के बाद वे लोग एक बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। अभी दोनों जिगना रेलवे ढाला के समीप ही पहुंचे थे तब तक सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…