परवेज अख्तर/सिवान: 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सफर कर रहे बच्चे के स्वजन ने टीटीई को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद ट्रेन जैसे ही जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची मेडिकल टीम कोच में पहुंच बच्चे के इलाज में जुट गई और उसे दवा दी। बीमार बच्चे की पहचान मधुबनी के करौली थाना क्षेत्र के दोस्तपुर गांव निवासी वसीम अकरम के चार वर्षीय पुत्र जोहर अकरम के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक यात्री सपरिवार मुजफ्फरपुर के लिए जनरल कोच में सवार हुए थे, लेकिन रास्ते में ही जोहर अकरम की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद यात्री अपने परिवार के साथ स्लीपर कोच संख्या एस तीन में सवार हो गया। सिवान जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर बच्चे का इलाज हुआ। इस दौरान ट्रेन करीब दस मिनट तक प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। इलाज के बाद ट्रेन अगले जंक्शन के लिए रवाना हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…