सिवान: जश्ने जमहुरिया के शुभ अवसर पर एक शानदार मुशायरे का आयोजना

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के हसनपुरा बस स्टैंड स्थित जैक मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल मैदान में बज्मे जफर सिवान एवं तरक्की ए उर्दू जिला कमेटी के तत्वावधान में जश्ने जमहुरिया के शुभ अवसर पर मुशायरे का आयोजन किया गया। सबसे पहले दोनों कमेटियों के चेयरमैन डा. के एहतेशाम अहमद ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए सबका परिचय कराया। मुशायरे का उद्घाटन एडीएम मो. जावेद अहसन अंसारी ने किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि उर्दू तहजीब की जुबान है। उर्दू के विकास में मुशायरों का बड़ा योगदान है। मुशायरे की अध्यक्षता कमर सिवानी एवं संचालन संयोजक डा. जाहिद सिवानी ने की। इस अवसर पर शायर डा. जफर कमाली को एडीएम ने फखरे अदब पुरस्कार 2022 से सिल्वर के मोमेंटो बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही डा. मोहम्मद रबिउद्दीन , डा. अब्दुर रहमान, डा. जफर कमाली ने इएनटी विशेषज्ञ डा. शादाब खान को शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया।

चेयरमैन एहतेशाम ने लायंस क्लब के अध्यक्ष रुपेश कुमार को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। मुशायरे का शुभारंभ आजम सिवानी के हमदिया और नातिया कलम से हुआ। मुशायरे में दो दर्जन से अधिक शायरों, कवियों, और शायरात ने कलम पेशकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर माहौल को खुशगवार बना दिया। कोलकाता, गोपालगंज, छपरा और सिवान के शायर, शायरात ने अपनी शिरकत दर्ज कराई। इस मौके पर डा. ज़फर कमाली की गजल- सूरज के उजालों को घटा चाट गई, क्या क्या न जमाने की हवा चाट गई, ऐसा तो कभी हमने न देखा न सुना के बीमार को उसकी ही दवा चाट गई काफी सराही गई। मौके पर डा. रईस फातेमा, सौम्या सलोनी हीर, नईम हसनपुरवी, डा. जाकिर हाश्मी, रजी अहमद फैजी,मेराजुद्दीन तिशना, नूर सुल्तानी, मोइज़ बहमनबरवी, सर्वर हाश्मी आदि ने भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अंत में चेयरमैन डा. के. एहतेशाम ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026