परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाने की पुलिस ने सिसवन ढाला के समीप से शनिवार को ई-रिक्शा से 393 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि सिसवन ढाला के पास से गुप्त सूचना के आधार पर एक ई-रिक्शा को रोका गया।
चालक के अलावा आटो में और कोई नहीं था। चालक ने पूछताछ में बताया कि मरीज पहुंचाने अस्पताल गया था। जब उसकी गाड़ी की डिक्की की जांच की तो वह भागने का प्रयास करने लगा। डिक्की का ताला खोलकर देखा गया तो गाड़ी से 393 बोतल शराब पाया गया। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सिसवन ढाला निवासी लालू भगत के रूप में हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…