✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड में बुधवार की देर रात कर्ज के तौर पर दिए रुपए मांगने गए युवक को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज हुआ। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी मदन मिश्रा के पुत्र बसंत कुमार मिश्रा के रूप में हुई। इस संबंध में घायल ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है।
उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि बुधवार की रात्रि 8:00 बजे मैं अपने कर्ज के बीस हजार रुपए मांगने के लिए खुरमाबाद निवासी जनार्दन यादव के पास गया और अपनी रुपए की मांग की तो वे गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध किया तो मुझे मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस दौरान जनार्दन के अलावा वहां मौजूद तीन से चार अज्ञात व्यक्ति ने भी मेरी पिटाई कर दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…