परवेज अख्तर/सिवान: बिहार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद जमाल साहब ने कल पटना जदयू कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की जिसमें सिवान जिले के तरवारा निवासी एवं पसमांदा के मजबूत नेता अब्दुल करीम रिजवी को पुनः एक बार फिर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया. इनको संगठन मे नई जिममेदारी मिलने से पार्टॉ को मजबूती मिलेंगी. जिसको लेकर जिले के जदयू नेताओं ने मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दिया. वही अब्दुल करीम रिजवी ने बताया कि पार्टी हमें पुनः एक बार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश का महासचिव बनाया है.
इसके लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल का शुक्रिया अदा करता हूं जो हमें जिम्मेवारी मिली है उसका निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा. सरकार एवं पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा. मोहम्मद नूरैन, मोहम्मद असगर, अमीर उल्लाह सैफी, रहमतुल्ला अंसारी, अनवर शिवानी, निकेश चन्द्र तिवारी, मो. अयुब, रहमुदीन खान, औरंगजेब आलम, इकराम खान, अली अब्बास, सोना अंसारी ने बधाई दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…