परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक सहायक के रूप में कार्यरत संविदा कर्मी पर अनाधिकृत रूप से रुपये के बल पर लेन-देन कर गलत निविदा आवंटन करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में नीलमणि दुबे, विकास कुमार, राजू कुमार, हरेंद्र प्रसाद सहित अन्य ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया है कि प्रभारी योजना सहायक रंजीत कुमार की प्रतिनियुक्ति 2016 में संविदा कर्मी के रूप में हुई है, जो अपने रसूख व रुपये के बल पर नियम के विरुद्ध तरीके से लगातार कार्यरत हैं एवं येाजना सहायक का कार्य नियम विरुद्ध कर रहे हैं।
इनके द्वारा निविदा आमंंत्रण सूचना के ग्रुप पर तीन निविदाधारी क्रमश: व्रजेश प्रताप सिंह द्वारा निविदा की राशि से 20 प्रतिशत कम दर , नाजिर हुसैन द्वारा निविदा की राशि से 0.25 प्रतिशत कम दर व अजय कुमार द्वारा निविदा की राशि पर कार्य करने हेतु निविदा डाली गई थी, परंतु प्रभारी योजना सहायक द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को अंधेरे में रखकर उक्त निविदा संचिका में से व्रजेश प्रताप सिंह के कागजात गायब कर उनसे अधिक दर पर अंकित निविदाधारी नाजिर हुसैन के पक्ष में तुलनात्मक विवरणी तैयार कर बुडको को भेजा गया है। उक्त आरोप लगा कर आवेदनकर्ता ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…