सिवान: एक सप्ताह के अंदर लंबित कार्यों का करें निस्तारण, नही तो होगी कार्रवाई : एडीएम

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभा कक्ष में मंगलवार को राजस्व एवं भूमि सुधार कार्य के निष्पादन को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम जावेद अहसन ने की। इस दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कहा कि एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्यों का निष्पादन कर लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने आपदा, सर्वे, भू-अर्जन तथा राजस्व भूमि सुधार विभाग के कार्यों की बिंदुवार अद्यतन जानकारी ली।

एडीएम ने आनलाइन दाखिल खारिज, भू-लगान, सैरात बंदोबस्ती, आपरेशन दखल देहानी, परिमार्जन पोर्टल से संबंधित प्रतिवेदन, अभियान बसेरा, बासगीत पर्चा, भूमि विवाद, लोक भूमि का अतिक्रमण, विभिन्न विभागों की भूमि का अतिक्रमण से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही कार्यों के ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि कार्य संपादन और त्वरित निष्पादन की दिशा में सब मिलकर कार्य करें। सभी सीओ को अंचलों के कागजात व पंजी दुरुस्त रखने का निर्देश दिए। बैठक में सभी अचलाधिकारी, राजस्व से संबंधित अधिकारी व अंचल निरीक्षक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026