सिवान: विभिन्न धार्मिक एवं अन्य अवसरों पर बिजली कटौती जनविरोधी कार्य

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार प्रदेश कांग्रेस पटना के प्रतिनिधि सह उपाध्यक्ष व भू-सम्पदा प्रभारी जिला कांग्रेस के रमाकांत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि मुहर्रम, महावीरी मेला, सरस्वती पूजा व दुर्गा पूजा के मौके पर काफी समय तक विद्युत आपूर्ति ठप करना गलत परपंरा व जनविरोधी कार्य है। इन अवसरों पर 12-15 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित करने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।

इस कारण इस उमस भरी गर्मी में वृद्ध व मरीजों के स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई समेत कई कार्य प्रभावित होते हैं। इससे अस्पतालों में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जुलूस में शामिल सभी ताजिया, मूर्ति आदि के आकार सीमित करने तथा इन कार्यक्रमों का कम अवधि में समय सीमा निर्धारित करने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026