गुठनी: विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी पटना में विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पटेल चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुठनी मंडल अध्यक्ष हरेराम पांडेय ने की। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में नौ अगस्त तक चलेगा। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा हस्ताक्षर को ज्ञापन के रूप में राज्यपाल को सौंपा जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहा कि इस अंधी सरकार को यह नही पता कि लाठीचार्ज कहां किया जाता है। पैर की जगह पर सिर पर वार किया गया। मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव ने कहा कि भाजपा ना डरेगी, ना झुकेगी और ना ही रुकेगी। कहा कि सूबे की नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए यह जन आंदोलन चलाया जा रहा है।

भाजपा जिला मंत्री कुंदन सिंह ने कहा कि विपक्षी आवाज को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग किया गया। जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि लाठी-गोली की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर युवाओं द्वारा पूरे बिहार में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा यह सरकार भ्रष्टाचार व आपराधिक गतिविधियों की भेंट चढ़ चुकी है। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मोहन वर्मा, सुरेंद्र पासवान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनीत तिवारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यासागर बैठा ने किया। मौके पर भाजपा नेता दिलीप गुप्ता, जिला मंत्री महेश गुप्ता, पंकज राय,रवि पटेल, समरजीत सिंह, धर्मनाथ सिंह, राजनाथ राम, वार्ड पार्षद पप्पू शुक्ला, विजय गुप्ता, अरविंद शर्मा, दुर्गेश यति, आत्म तिवारी, घनश्याम जायसवाल, परशुराम तिवारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026