परवेज अख्तर/सिवान: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया। इस दौरान विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की सहायक निदेशक वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी मारुति नंदन मिश्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को रवाना किया। सहायक निदेशक ने कहा कि दत्तक ग्रहण एक प्यारा विकल्प है। इसमें लावारिस बच्चों का पालन पोषण किया जाता है तथा उनकी देखरेख सही तरीके से संस्थान के द्वारा की जाती है।
बताया कि संस्था द्वारा जिन परिवारों की गोद सुनी होती है, वैसे परिवार संस्थान से कानूनी तौर पर बच्चाें को ग्रहण कर अपने आंगन में खुशियां ला सकते हैं। इस दौरान आम लोगों से यह भी अपील गई कि किसी भी लावारिस बच्चे को फेंके नहीं बल्कि संस्थान को सुपुर्द कर दें। ताकि वैसे बच्चे का सही देखभाल एवं पालन पोषण किया जा सके और वैसे जरूरतमंद परिवार को जिनकी गोद सुनी है उनके आंगन में खुशियां दिलाई जा सके। मौके पर समन्वयक कुमारी रश्मि सहित संस्थान के सभी सहयोगी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…