✍️परवेज अख्तर/सीवान:
सिवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर थाना में आवेदन देकर सरकारी जनरेटर चोरी को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि कार्यालय के समीप सरकारी जेनरेटर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 14 नवंबर को चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पूर्व वार्ड पार्षद इंतखाब अहमद द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव व जिलाधिकारी को आवेदन प्रेषित किया गया था।
इसके अवलोकन के पश्चात पाया गया कि नगर परिषद कार्यालय के मेन गेट के समीप दक्षिण दिशा में जनरेटर रखा हुआ था जिसे अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है। वहीं इस संबंध में ईओ ने बताया कि नौ दिन विलंब से प्राथमिकी करने का यह कारण है कि उनके द्वारा अपने स्तर से छानबीन की जा रही थी, लेकिन इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…