सिवान: एएफपीसीएल के निदेशक -मंडल की बैठक का हुआ आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: नाबार्ड संपोषित एफपीओ अग्रभूमि फार्मर प्रोडयुसर कंपनी लिमिटेड (एएफपीसीएल ) के निदेशक-मंडल की बैठक शहर के महादेवा स्थित एफपीओ के कार्यालय पर आहूत की गई. बैठक को संबोंधित करते हुये सीईओ मनोज मिश्र ने कहा कि कंपनी का समवेशी उत्थान, किसानों तक सरकारी योजनाओं की पंहुच सुनिश्चित करना, क़ृषि आधारित उद्यम की स्थापना व सभी शेयर धारकों को लाभार्जन कराने सहित हैंड होल्डिंग सपोर्ट करना निदेशक -मंडल का प्राथमिक दायित्व है.

एएफपीसीएल के चेयरमैन गौतम पाण्डेय ने कहा कि निदेशक -मंडल शेयर धारकों की अवश्यकताओं व उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप प्लानिंग करे तथा उस पर तीव्र गति से अमल करें ताकि कंपनी के कारोबार का विस्तार हो सके. बैठक में शेयर अलॉटमेन्ट करने, हल्दी -मसाला क्लस्टर के प्रशिक्षण व उद्यम स्थापना, पशु आहार कंपनी से कारोबारी एग्रीमेंट करने, शेयर धारकों की सभी तरह की कारोबारी आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति करने व समुन्नति से सम्बद्धता आदि कई विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये. इस अवसर पर राजीव रंजन सिंह, अमित कुमार, उमा शंकर साह, नीलू द्विवेदी व शशिरंजन सहित सभी निदेशक उपस्थित हुये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026