सिवान: बीमार बंदी की इलाज के दौरान हुई मौत

  • नलजल मामले में अनियमिता मामले में उन्हें जेल में लाया गया था
  • कई बीमारियों से ग्रसित थे और महीनों से उनकी तबीयत खराब थी

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा के एक बंदी की गुरुवार की मौत हो गयी। बंदी काफी दिनों से बीमार था जिसका इलाज कराया जा रहा था। गुरुवार को सदर अस्पताल में उसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। बंदी गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा निवासी 60 वर्षीय ध्रुवनाथ तिवारी था। उन्हें नलजल योजना में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया था। इधर बंदी के मौत के बाद पोस्टमार्टम कराकर उसके शव को परिजन को सौंप दिया जाएगा।

जेल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बंदी को 20 सितंबर 2020 को इन्हें जेल में लाया गया था। इनके खिलाफ कुल चार एफआईआर दर्ज हैं। इधर जेल में आने के बाद इनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। सुगर, यूरीन इन्फेक्शन, किडनी व अन्य बीमारियां थीं। इलाज को लेकर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए बेहतर इलाज को लेकर 07 अक्टूबर को जिलास्तरीय मेडिकल बोर्ड ने उन्हें पीएमसीएच भेजने की अनुशंसा की थी। जहां उन्हें बेहतर इलाज कराया गया था।

तबीयत बिगड़ने पर एक बार फिर कराया गया था भर्ती

बताया गया कि पटना से इलाज कराकर जेल में वापस आने के बाद नवंबर महीने में एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के बाद भी कई दिनों तक गार्ड नहीं मिलने के कारण उन्हें पीएमसीएच नहीं भेजा जा सका था। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद खबर पर संज्ञान लेते हुए अगले ही दिन उन्हें गार्ड मुहैया कराकर उन्हें पीएमसीएच पहुंचाया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026