सिवान: शहर में 66 बड़े बकायेदारों की बिजली गुल

  • 24 लाख 67 हजार रुपए का बकाया है बिजली का बिल
  • कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर चल रहा है अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के कागजी मोहल्ला, दिनदयालनगर, शेख मोहल्ला, बबुनिया रोड, विशुनपक्का व तुलसीनगर में बिजली कम्पनी ने गुरुवार को डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि गुरुवार को शहर में 66 बड़े बकायएदारों का कनेक्शन काटा गया है। इन सभी पर 24 लाख 67 हजार रुपये का बकाया है। उन्होंने सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार के साथ कागजी मोहल्ला में 20 व दिनदयालनगर में दस बकाएदारों का कनेक्शन काटा। इन सभी पर कुल 17 लाख 50 हजार का बिजली का बिल बकाया है। इन लोगों में कई ने लंबे समय से बिजली का बिल नहीं जमा किया है। अभियान में मानवबल सोनू, मदन यादव, ध्रुव, योगेन्द्र, लड्डन समेत करीब 12 से मानवबल थे। वहीं सेक्शन तीन के जेई शिशभूषण कुमार ने राजा सिंह कॉलेज के समीप तुलसीनगर मोहल्ले में आठ बकाएदारों का कनेक्शन काटा है।

इन सभी पर 17 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है। जेई ने बताया कि तीन लाख 50 हजार बकाया रखने वाले 17 लोगों को नोटिस भी थमाया गया। इन्हें दस दिनों में पूरा पैसा जमा करने को कहा गया है। दूसरी ओर सेक्शन एक के जेई आफताब आलम के नेतृत्व में शेख मोहल्ला में सात, बबुनिया रोड में पांच व विशुनपक्का में आठ बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। इन सभी पर कुल पन्द्रह लाख का बिजली का बिल बकाया है। कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर जिले में डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिजली चोरी पर भी नजर रखी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026