सिवान: 22 को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। इस संबंध मेें जिलाधिकारी सह जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल (400 एमजी की गोली उम्र के हिसाब से खुराक में) खिलाई जाएगी। वहीं जो बच्चे किसी कारणवश उपरोक्त दिवस पर दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 27 सितंबर को माप अप दिवस के तहत दवा खिलाई जाएगी।

कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रोें सहित सभी तकनीकी व गैर तकनीकी संस्थानों में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट सुनील कुमार झा ने कहा कि दवा खिलाते समय यह ध्यान रखा जाए कि बच्चे दवा को का चबाकर खाएं। दवा खाने के बाद जी मचलालना, पेट में हल्का दर्द, उल्टी, दस्त और थकान महसूस होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान बच्चों को आराम की सलाह दें तथा उसे लेट जाने को कहें कहे, 10 मिनट में समस्या स्वयं ही दूर हो जाएगी

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026