सिवान: सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त कराने पर दिया गया बल

जिले में मना जल जीवन हरियाली दिवस

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला परिषद सभागार में मंगलवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संचयन व संरक्षण काे लेकर सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं यथा तालाब/पोखरा/आहर/पईन को चिह्नित कर अतिक्रमण मुक्त कराने पर विशेष बल दिया गया। एडीएम जावेद अहसन अंसारी, उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, डीआरडीए निदेशक सह डीसीएलआर शहबाज खान, वरीय अपर समाहर्ता प्रियंका कुमारी, डीपीओ मनरेगा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने, जल संचयन, स्त्रोंतों के विकास, संरक्षण एवं जीर्णोद्धार करने, मौसम के अनुकूल फसल चक्र अपनाने, अक्षय ऊर्जा और हरित अवतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जल संचयन स्त्रोंतों को अतिक्रमणमुक्त कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर जिले के जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026