सिवान: शनिवारीय बैठक में प्राप्त सभी परिवादों को पोर्टल पर ससमय कराएं अपलोड : एडीएम

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम उपेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में भूमि विवाद के निपटारा हेतु सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को लगने वाले विशेष शिविर में किए जा रहे कार्रवाई के संबंध से समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान विगत एक माह के पोर्टल से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उप समाहर्ता ने बताया की रिपोर्ट के अवलोकन से यह स्पष्ट होता है कि शनिवारीय बैठक में प्राप्त सभी परिवादों को पोर्टल पर ससमय अपलोड नहीं किया गया है। जो अति आवश्यक है। इस संबंध में सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद की बैठक में प्राप्त आवेदनों को पंजी में संधारित कर उसी दिन भू-समाधान पोर्टल पर इंट्री करावें।

साथ ही प्रतिदिन भू-समाधान पोर्टल पर भूमि विवाद से मामलों की समीक्षा कर मामलों को सामान्य / संवेदनशील एवं अति संवेदनशील के रूप में वर्गीकृत कर अद्यतन कराएं एवं नियमानुसार वाद का शीघ्र निष्पादन करवाना सुनिश्चित करें। ताकि सरकार के निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित हो सके। बताया गया की भूमि विवाद के प्रारंभिक स्तर पर ही निपटारा हो जाने से इससे संबंधित विधि व्यवस्था की समस्या नहीं होती है। समीक्षा बैठक में सदर एसडीओ सुनील कुमार सहित सभी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026