सिवान: नगर परिषद कर्मी ने लगाया गाली-गलौज व दुर्व्यवहार का आरोप

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जीवन यादव पर लगा आरोप

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर परिषद के कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार ने जीवन यादव पर गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि 17 अगस्त को व कार्यालय में कार्य कर रहा थे। इसी दौरान जीवन यादव पहुंचे और प्रधान सहायक विजय शंकर सिंह के द्वारा मुझे सभापति के कक्ष में बुलाया गया। जब मैं वहां पहुंचा तो वे गाली-गलौज करना शुरू कर दिए। मेरे विरोध करने पर उनके द्वारा धक्का मुक्की की गई, इस दौरान वहां गिर पड़ा। इसके बाद मुझसे कार्यपालक पदाधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर वाला डोंगल छीन लिया गया।

साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से अपने खाता में पच्चास लाख रूपये हस्तांतरित करने हेतु दबाव दिया गया तथा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में जीवन यादव ने कहा कि ये सारी बातें मनगढंत व बेबुनियादी हैं। कार्यपालक पदाधिकारी को स्वयं इसकी जांच करा लेनी चाहिए। बताया कि कोई भी कर्मी तीन साल से अधिक समय से एक ही पद पर प्रतिनियुक्त नहीं रह सकता है और रंजीत कुमार लगभग सात साल से अधिक समय से आसीन हैं।वहीं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सीसी कैमरे की फुटेज की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026