सिवान: छपरा एवं गोरखपुर जाने वाली सभी ट्रेनों श्रद्धालुओं की थी भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रविवार को जंक्शन एवं ट्रेनों में देखने को मिली। धक्का मुक्की के बीच श्रद्धालु सफर करने के लिए बेबश दिखे। दोपहर में जब अप 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन एवं 15048 पूर्वाचल एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ के कारण ऊहापोंह की स्थिति थी।

ट्रेन पहले से ही गोरखपुर से श्रद्धालुओं से भर कर आई थी। ट्रेन में बैठने तो दूर सवार होने के लिए भी जगह नहीं बची थी। जैसे ही ट्रेन जंक्शन पर पहुंची किसी तरह ट्रेन में सवार होने के लिए मारामारी शुरू हो गई। मजबूरी में श्रद्धालुओं को बोगी के गेट पर लटक कर सफर करना पड़ा। ट्रेन में सवार होने के दौरान धक्का मुक्की के बीच महिलाओं और बच्चों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि जीआरपी एवं आरपीएफ लोगों को लाइन में लगाने के लिए तैनात थी, लेकिन उनकी मौजूदगी भी बेसहर रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026