परवेज अख्तर/सिवान: मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा मद्य निषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नशा मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता को मद्य निषेध पदक 2023 से नवाजा गया। पटना के संवाद भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने संयुक्त रुप से जिलाधिकारी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने आशा जताई कि इसी मनोयोग के साथ भविष्य में भी यह सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता देते रहेंगे।
प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद गृह विभाग के विशेष सचिव ने जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के कार्यों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि वे अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन भली-भांति करते हैं, जो प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि अपने लिए तो सभी लोग जीते हैं, लेकिन मुकुल कुमार गुप्ता जैसे लोग दूसरों के लिए समाज में हमेशा तत्पर होकर सामाजिक कार्य करते हैं ।बता दें कि बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाता है। वहीं जिलाधिकारी को सम्मानित होने के बाद जिले के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों में हर्ष व्याप्त हो गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…