परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला मंदिर के समीप मारपीट मामले में एमएम कॉलोनी निवासी आमिर खान ने तीन नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं बुधवार को तकरीबन 9 बजे कागजी मोहल्ला से होते हुए अपने घर जा रहा था तभी नदीम हसन, फहीम हसन, नुसरत नसीम, एवं तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों ने मेरा मुंह बांधकर मारपीट करने लगे.
जिसके बाद मैं अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला. इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया. भागने क्रम में उन लोगों ने मेरा बाइक का चाबी भी निकाल लिया. उसने यह भी कहा है कि पूर्व से ही मेरा उन लोगों से विवाद कोर्ट में चल रहा है.आरोपियों द्वारा केस उठाने को लेकर बार-बार दबाव दिया जा रहा है कि केस उठा लो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे.इसी मामले को लेकर उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट किया. मारपीट के बाद आरोपी हमेशा डराते धमकाते रहते हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…