सिवान: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली गई अमृत कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित राजा सिंह कालेज में बुधवार को भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य डा. उदयशंकर पांडेय के नेतृत्व में अमृत कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिक्षकों के प्रोत्साहन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और अन्य छात्र छात्राओं द्वारा अपने-अपने घरों से जो मिट्टी और चावल लाई गई थी। उसे हाथ में रख कर पंच प्रण की प्रतिज्ञा ली गई। इसके बाद मिट्टी को अमृत कलश में रख अमृत कलश यात्रा निकाली गई।

इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम इत्यादि नारों के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। तत्पश्चात लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। इसमें राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. बोलेंद्र कुमार अगम, प्रो. अरविंद कुमार यादव, डा. शैलेश कुमार राम, डा. मनोज कुमार सिंह, डा. श्यामशंकर सहित काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026