भगवानपुर हाट: माेबाइल सीडीआर के माध्यम से पुलिस कर ही अंपू हत्याकांड का अनुसंधान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव टोले मिश्रवलिया निवासी अशर्फी राम के पुत्र अंपू कुमार राम की हत्या के मामले की अनुसंधान में पुलिस जुट गई है। इस मामले में पुलिस मृतक के मोबाइल की सीडीआर जांच में जुटी हुई है। अनुसंधानकर्ता एसआइ अनिल कुमार सिंह मंगलवार को मृतक के पिता के आवेदन पर हुई प्राथमिकी के बाद शव मिलने वाले जगह दारौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध नहर का भी जायजा लिया। घटना के उद्भेदन में जुटी पुलिस कई बिंदुओं को लक्ष्य बना कर जांच कर रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकाल इस बात की जांच कर रही है कि अंपू कुमार राम घटना के दिन किस-किस व्यक्ति से कितनी देर बात किया है। जानकर सूत्र के अनुसार मृतक घटना के दिन किसी से 111 सेकंड बात किया है।

पुलिस सीडीआर निकाल जांच के बाद कैफ के जरिए यह पता करने में जुटी है कि मृतक किस जगह से किससे बातचीत की है। वैसे मृतक का मोबाइल अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी के आधार पर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले का अनुसंधान कई बिंदुओं पर किया जा रहा है। ज्ञात हो कि छह अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे अंपू चोरौली बाजार गया था। उसके बाद वह गायब हो गया। उसके पिता ने आठ अक्टूबर को उसके गुमशुदगी की प्राथमिकी कराई थी। उसी दिन उसका शव भीखाबांध के पास नहर से दारौंदा पुलिस ने बरामद किया। स्वजनों ने नौ अक्टूबर को शव की पहचान पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल में किया। शव का दाह संस्कार 10 अक्टूबर को कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024