सिवान: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, एक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिवान-गोपालगंज हाइवे स्थित अमलोरी गांव के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक चला रहे युवक की माैत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के छाेटपुर हसनपुरवा निवासी बच्चन राम के रूप में हुई है। जबकि घायल रुकमिना देवी बताई जाती हैं। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों दंपती बाइक पर सवार होकर छाेटपुर हसनपुरवा स्थित अपने घर से शहर में आ रहे थे। तभी अमलोरी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों व स्वजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं पीएमसीएच में इलाज के क्रम में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना जब स्वजनों को मिली तो कोहराम मच गया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के उपरांत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024