परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन मठिया गांव के समीप अपराधियों ने एक छात्र से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए छात्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र उक्त गांव निवासी प्रेम गिरि का पुत्र लव कुमार गिरि है। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि मैं महादेवा स्थित एक इंस्टीट्यूट में तैयारी करता हूं। बुधवार को मैं बाहर गया था और पढ़ाई कर वापस अपने घर लौट रहा था। मैं अपने गांव बरहन मठिया समीप पुलिया के पास आया तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में युवक आए।
एक बाइक चालक ने मेरे बाइक के आगे बाइक रो कर बरहनी गांव के बारे में पूछताछ की। इसके बाद एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल कर मेरा मोबाइल लूटने का प्रयास किया। इसके बाद अन्य तीन युवकों ने हथियार निकाल मेरा बाइक लूट लिया। विरोध करने पर एक अपराधी ने पीछे से मुझे चाकू मार कर घायल कर दिया और सभी फरार हो गये। मेरे शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हुए और मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…