सिवान: विभिन्न मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने दिया धरना

मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गोपालगंज मोड़ के समीप गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ ने राज्य व्यापी धरना के तहत छह सूत्री मांगों को ले धरना दिया। धरने का नेतृत्व बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, जिलाध्यक्ष अनिला देवी, इंटक के प्रदेश उप महासचिव अखिलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्री मांगों को ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई है।

सरकार दमनकारी नीति को छोड़ शीघ्र सेविका-सहायिकाओं की मांगों को मानकर हड़ताल समाप्त कराए, अन्यथा मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रदेश इंटक के उप महासचिव ने कहा कि सरकार श्रम कानूनों का खुल उल्लंघन कर सेविकाओं के साथ अन्याय कर रही है। इसके बाद आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने समाहरणालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम डीएम को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उमरावती सिंह, अमिता शर्मा, इंदु देवी, मानती देवी, माया, सिपारा खातून, सरस्वती देवी, फुलकुमारी देवी समेत काफी संख्या में सेविका-सहायिका उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026