सिवान: पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने युवक की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के धनौती ओपी क्षेत्र के सरसा गांव में गुरुवार की अलसुबह एक अर्द्धनिर्मित मकान में सोए दो दोस्तों पर पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने तेज धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। घटना क्रम देख रहे दूसरे युवक पर भी हमलावर ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की पहचान सरसा गांव निवासी 22 वर्षीय निवासी जियायुल रहमान के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान उक्त गांव निवासी 18 वर्षीय अरमान हुसैन है।

मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि सरसा गांव निवासी बेचू अंसारी उर्फ जान मोहम्मद की पत्नी के साथ जियायुल रहमान के अवैध संबंध थे। बेचू ने कुछ दिन पूर्व जियायुल को अपनी पत्नी के साथ संदेहास्पद स्थिति में देख लिया था। इसके बाद से वह जियायुल की हत्या के प्रयास में था। इसी बीच बुधवार की रात जियायुल अपने मित्र अरमान हुसैन के अर्द्धनिर्मित मकान में सोया था। गुरुवार की अल सुबह सुप्तावस्था में बेचू अंसारी उर्फ जान मोहम्मद ने धारदार हथियार से जियायुल पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना क्रम को देख रहे उसके दोस्त अरमान हुसैन पर भी उसने जानलेवा हमला किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024