परवेज अख्तर/सिवान: एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग बाजार स्थित सिमी ज्वेलर्स नामक दुकान में 14 अगस्त की सुबह तीन बाइक सवार सात बदमाशों ने हथियार के बल पर 68 लाख के आभूषण सहित 63 हजार नकद की लूट कर ली थी। 17 अगस्त तक इस मामले में किसी भी बदमाश या संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इधर मामले में बुधवार की देर रात्रि एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने एमएच नगर थाना का औचक निरीक्षण कर घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यवसायी युगुल से पूछताछ की।
वहीं एमएच नगर थाना में आपराधिक घटना की समीक्षा कर गठित टीम को दिशा-निर्देश दिया। मामले में एसपी ने बताया कि लूट कांड को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद एमएच नगर थाना में समीक्षा की गई। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ फिरोज आलम, मुफस्सिल इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, सिसवन थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, एमएचनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर सहित अन्य थानाध्यक्ष शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…