सिवान: मस्जिदों से फाइलेरिया की दवा के सेवन के लिए होगा ऐलान

पत्र जारी कर सभी मस्जिदों के इमाम से की गई है अपील

परवेज अख्तर/सिवान: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सरकार द्वारा तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मस्जिदों से फाइलेरिया की दवा का सेवन करने के लिए ऐलान करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पटना के फुलवारीशरीफ स्थित ईमारत-ए-शरिया द्वारा संचालित मौलाना सज्जाद मेमोरियल अस्पताल के अधीक्षक डा. एस. निसार अहमद ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। बता दें कि आगामी 10 फ़रवरी से जिले में लक्षित आबादी को फ़ाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।

फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डा. परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम यानी एमडीए-फाइलेरिया का आयोजन किया जाना है। इस लिहाज से अभियान को सफ़ल बनाने का प्रत्येक स्तर पर प्रयास भी किया जा रहा है। एमडीए-फाइलेरिया के अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए मस्जिदों की सहायता भी ली जा रही है। इस पहल को जिला स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के लिए सहयोगी संस्थाओं में शामिल विश्व स्वास्थ्य संगठन, केयर इण्डिया, पीसीआई, जीएचएस, सीफार एवं लेप्रा सोसाइटी के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025