सिवान: खिली धूप तो मिली ठंड से मिली राहत, शाम होते ही बढ़ी कनकनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मौसम में फेरबदल जारी है। रविवार को पूरे दिन धूप गायब रही इस कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ त वहीं सोमवार को पूरे दिन धूप निकली लेकिन पछुआ हवा के बहने के कारण कनकनी बरकरार रही। हालांकि धूप निकलने से लोगों ने इसका लाभ भी लिया। सोमवार को पूरे दिन धूप निकली तो लोग छतों और खेल मैदानों में नजर आने लगे थे। बच्चे भी मौज मस्ती करते दिखे।

मौसम साफ रहने और धूप निकलने से बाजार में भी अन्य दिनों की अपेक्षा चहल पहल देखने को मिला। हालांकि शाम होते ही फिर ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। इस बीच जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। इधर मौसम विभाग भी इस हफ्ते तापमान में लगातार फेरबदल की बात कह रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024